तुम्हारा Anchor 🔱 क्या है ?

तुम्हारा Anchor 🔱 क्या है ?

  • अंग्रेजी के Anchor शब्द का अर्थ होता है- लंगर । पानी के जहाज में एक लंगर होता है जो उसे किनारे से बंधा रखता है वरना जहाज समुद्री हवाओं के कारण इधर-उधर भटकता हुआ समुद्र में खो जाएगा।
  • ठीक इसी प्रकार से ध्यान के दौरान मन भी विचारों के कारण इधर-उधर भटकता रहता है तथा इस भटकन से रोकने के लिए मन को श्वास पर ध्यान देने या मंत्र को दोहराते रहने या कोई ध्वनि सुनते रहने आदि का कार्य दे दिया जाता है, जो मनरुपी जहाज के लिए लंगर का कार्य करता है।
  • इस प्रकार साधक जब ध्यान करने बैठता है, तो उसका मन बार-बार इधर-उधर भटकता है किंतु चुंकि साधक को अपना लंगर पता होता है तो उस लंगर के सहारे वह अपने मन को बार-बार किनारे पर वापस ले आता है।
  • होश की साधना के दौरान भी इस प्रकार का लंगर निर्धारित होना अति आवश्यक है। वरना पूरा दिन गुजर जाएगा और मन का जहाज भटकते भटकते खो जाएगा।
  • कुछ सामान्य Anchor 🔱 / Focal points-
    • दिन भर के कार्य करते समय सांस पर ध्यान रखना
    • दिन भर के कार्य करते समय विचारों के प्रति साक्षी रहना
    • दिन भर के कार्य करते समय शरीर में उठने वाली संवेदनाओं के प्रति साक्षी भाव
    • दिन भर के कार्य करते समय शरीर की क्रियाओं के प्रति होश रखना
    • दिन भर के कार्य करते समय अपने आसपास की आवाजों के प्रति सचेत रहना
    • दिन भर के कार्य करते समय अपनी रीढ़ को सीधा रखना
  • उपरोक्त में से कोई भी Anchor 🔱 चुना जा सकता है, जो आपको दिन भर की गतिविधियों के दौरान विचारों और सपनों में खोने से बचाएगा और बार-बार वर्तमान से आपका संपर्क जोड़ता रखेगा।
  • जिसके पास वर्तमान से जुड़ने के लिए Anchor 🔱 / Focal point / संकल्प निर्धारित नहीं होता, उसका पूरा दिन विचार करते-करते सपने की तरह गुजर जाता है।

-Alertyogi


Discover more from होश में रहो !!!

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

×